फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर का दर्द: महापंचायत में गूंजा बाढ़ का मुद्दा, टिकैत बोले- किसानों के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार

Mon, 18 Sep 2023 09:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : लखनऊ में भाकियू की महापंचायत में बाढ़ का मुद्दा गूंजा। राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है।
विज्ञापन
महापंचायत में भाकियू नेता राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में लखनऊ में सोमवार को हुई महापंचायत में हस्तिनापुर क्षेत्र के किसानों ने मंच से बोलते हुए सरकार पर कई आरोप लगाए। कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है, जिससे खादर क्षेत्र का किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया है।

विज्ञापन


महापंचायत में खादर क्षेत्र से सैकड़ों किसान मजदूर अपनी मांगों को लेकर पहुंचे। क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी सरदार जज सिंह ने महापंचायत को में कहा कि भाजपा सरकार के स्थानीय जनप्रतिनिधि किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। प्रतिवर्ष खादर क्षेत्र में आने वाली बाढ़ से राहत का वादा करते हैं। करोड़ों रुपये बजट पास होने का भी दिलासा दिया जाता है, परंतु आए साल खादर क्षेत्र की करोड़ों रुपये की फसल बाढ़ में नष्ट हो जाती है। मुआवजे के नाम पर लीपापोती की जा रही है। इतनी कम धन राशि में किसान के खेतों की जुताई तक नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र का किसान भाजपा के शासन में बर्बाद होता जा रहा है। 50 करोड़ से बनाए गए तटबंध से भी बाढ़ को नहीं रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक खादर क्षेत्र में बाढ़ से राहत का वादा सरकार नहीं करती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को किसानों को मिलने वाली मुआवजे की धनराशि को बढ़ाना होगा। 

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा पर कार्रवाई, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे
विज्ञापन

कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी लगातार विद्युत बिल माफ करने की बात करते हैं। इसके बावजूद उनके खेतों में लगे नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर सरदार गुरप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, जुगराज सिंह, जितेंद्र सिंह, बंटी प्रधान, मानव प्रधान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली यात्रा, करणी सेना विरोध पर अड़ी, हुई कार्रवाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें