फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: पुलिस हिरासत में युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, बिगड़ी हालत, बागपत में किसान की हादसे में मौत

Mon, 18 Sep 2023 09:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रविवार रात महकमे में बड़े स्तर पर तबादले कर दिए। वहीं किठौर थानाक्षेत्र में एक होज में दर्जनों की संख्या में बंदरों के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। सहारनपुर में ढमोला नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
बागपत में किसान की हादसे में मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रविवार रात महकमे में बड़े स्तर पर तबादले कर दिए। 21 दरोगाओं समेत 140 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर कर दिया। तीन थानों के एसएसआई व 10 चौकी प्रभारी बदल दिए।

एसएसपी ने ब्रह्मपुरी के एसएसआई नरेंद्र सिंह काे दौराला और वहां के एसएसआई सलीम अहमद को ब्रह्मपुरी भेजा है। मोहम्मद उवेस को लिसाड़ी गेट का एसएसआई बनाया गया है। लालकुर्ती के तोपखाना चौकी प्रभारी अशोक कुमार को खरखौदा की अतराड़ा चौकी का प्रभारी, तेजगढ़ी चौकी प्रभारी अमित कुमार मलिक को ब्रह्मपुरी की किशनपुरी चौकी का प्रभारी बनाया है।

थाना मेडिकल के एसआई यतेंद्र कुमार को मलियाना चौकी प्रभारी बनाया गया है। रजपुरा चौकी प्रभारी सवित कुमार को कंकरखेड़ा की शोभापुर चौकी भेजा गया है। भोला झाल चौकी प्रभारी अजयदीप शर्मा को किठौर की शाहजहांपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

लालकुर्ती थाने के एसआई मोहम्मद नाजिर को साकेत चौकी प्रभारी, रोहटा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को तेजगढ़ी चौकी प्रभारी, रोहटा की कल्याणपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार को मवाना खुर्द चौकी प्रभारी और हस्तिनापुर की जंबूद्वीप चौकी प्रभारी सुनील कुमार को रोहटा की कल्याणपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा 129 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन

सहारनपुर में ढमोला नदी में डूबने से युवक की मौत

सहारनपुर के वार्ड 39 की कांशीराम कालोनी निवासी सागर 28 की कालोनी के पीछे बह रही ढमोला नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को  सागर ढमोला नदी पर शौच करने गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।

उसे डूबते देख आस पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। कुछ देर बाद जब उन्होंने उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर  देहात कोतवाली  पुलिस  मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में एक होज में बंदर मृत मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि मृत बंदरों की संख्या 12 से भी ज्यादा है। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

बेगमपुल पर लात-घूंसे चले, वीडियो वायरल

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बेगमपुल पर बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में बीच सड़क जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले, जिससे अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  

बेगमपुल पर रविवार रात दो युवकों की बाइक टकरा गई, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और जमकर लाठी-डंडे और बेल्ट चले। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

किशोरी के साथ जंगल में ट्यूबवेल में मिला किशोर

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक  गांव का किशोर शनिवार आधी रात को दूसरे संप्रदाय की किशोरी को लेकर जंगल में ट्यूबवेल के कमरे में ले गया। दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। गेट नहीं खोलने पर पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद खिड़की तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। किशोरी के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर दूसरे संप्रदाय की किशोरी को बाइक पर बिठाकर शनिवार आधी रात को जंगल में ट्यूबवेल के कमरे में ले गया। किशोरी के परिजन उसे तलाशते हुए जंगल में गए तो ट्यूबवेल के बाहर बाइक खड़ी मिल गई। किशाेरी के परिजनों ने गेट खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दोनों नहीं माने। सूचना पर कुछ देर में किशोर के परिजन भी पहुंच गए। काफी देर तक भी गेट नहीं खोले जाने पर हसनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने खिड़की तोड़कर दोनों को कमरे से बाहर निकाला। 

किशोरी के परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। किशोर 2019 में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में भी जेल जा चुका है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राम नारायण सिंह का किशोरी के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।  

अधिवक्ता के साथ मारपीट कर बदमाशों ने की लूट

कंकरखेड़ा में शोभापुर चौकी के पास हाईवे पर रविवार रात गाड़ी सवार 5 युवको ने अधिवक्ता विजय चौधरी के साथ मारपीट की। इस दौरान अधिवक्ता अपने बच्चों को लेने के लिए कार से दिल्ली जा रहे थे। मारपीट करने के बाद हमलावरों ने अधिवक्ता के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले व लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
 

शराब पीकर सड़क पर कपड़े उतारे, वीडियो वायरल

रोहटा थाना क्षेत्र के ख्वाजमपुर माजरा गांव में सड़क पर राशन डीलर ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो राशन डीलर कपड़े उतारकर खड़ा हो गया और गालियां बकने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसके अनुसार राशन डीलर रोहटा चौकी इंचार्ज को चुनौती देने की बात कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर मनमोहन शर्मा आए दिन शराब पीकर गांव में हंगामा करता है और राशन बेचकर शराब पी जाता है।

अगर ग्रामीण इसका विरोध करते हैं तो वह उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा देता है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि रिछपाल पुत्र सूरत सिंह की तहरीर पर राशन डीलर मनमोहन शर्मा के खिलाफ अश्लील प्रदर्शन करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

बागपत जनप में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद डाला। घटनास्थल पर ही किसान ने दम तोड़ दिया। गुस्साएं परिजनों व लोगों ने किसान के शव को सड़क पर रख बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। पुलिस द्वारा घँटों मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम को भेजा।

पुलिस हिरासत में युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, बिगड़ी हालत

मेरठ के मवाना में पुलिस हिरासत में जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर दौड़ी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है भीड़वारा गांव में हुए किसी मामले में युवक को हिरासत में लिया गया था।

बुखार से एक युवक की मौत

सहारनपुर के मिर्जापुर में बुखार से एक युवक की यमुनानगर (हरियाणा) में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया।

साढौली कदीम सीएचसी के गांव फैजाबाद निवासी दिलशाद (25) पुत्र लियाकत निवासी फैजाबाद राजमिस्त्री का कार्य करता था। उसको दो दिन पूर्व शनिवार को बुखार आया था उसके परिजनों ने उसका पहले गांव में ही निजी चिकित्सक के यहा इलाज कराया। लेकिन उसका बुखार कम नहीं हुआ और उसको अगले दिन खिदराबाद के एक निजी कृष्ण हॉस्पिटल में ले गए। वहीं पर भी कोई सुधार नहीं हुआ। वहां से यमुनानगर राज प्लस हॉस्पिटल लेकर गए। जहां आज सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। दिलशाद के दो छोटे बच्चे एक लड़की और एक लड़का है। बूढ़े माता-पिता का वही एक सहारा था। एक छोटा भाई है और वह भी मजदूरी करता है। पत्नी शमीना का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें