फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajyarani Train Update: हदें पार... अब आठवीं बार रद हुई राज्यरानी एक्सप्रेस, इस बार अफसर भी वजह से अनजान

Thu, 30 Jun 2022 11:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

राज्यरानी एक्सप्रेस को फिर से रद कर दिया गया है। काफी समय से यह ट्रेन रद चल रही है। खास बात यह है कि इस बार अधिकारी भी वजह से अनजान है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को आठवीं बार फिर रद कर दिया गया है। अब ट्रेन तीन जुलाई तक नहीं चलेगी। इस बार खास बात यह है कि रेलवे अधिकारियों के पास ट्रेन के रद होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर तीन जुलाई तक मेरठ से लखनऊ तक की सीट बुकिंग नहीं हो रही है। 28 अप्रैल से बंद चल रही राज्यरानी को आठवीं बार रद किया गया है। हाल ही में दो दिन पहले ट्रेन को एक जुलाई तक रद करने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन


लखनऊ जाने के लिए सिर्फ नौचंदी एक्सप्रेस का ही सहारा लिया जा रहा है। हाल ही में यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद रतन के सामने भी मामला रखा गया लेकिन, कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। ऐसे में सोहराब गेट बस अड्डे पर लखनऊ जाने के लिए बस का सहारा भी शहरवासी लेने लगे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें