मूल रूप से हापुड़ निवासी कार्तिक के पिता योगेंद्र त्यागी किसान हैं। बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए रोज बस और ट्रेन से हापुड़ से मेरठ आते थे। बेटे के प्रदर्शन के बाद परिवार खुश है। वहीं मेरठ के क्रिकेटरों बेहद उत्साहित हैं।
कार्तिक के अलावा भुवनेश्वर, प्रियम गर्ग, कर्ण शर्मा , सौरभ कुमार से भी मेरठी फैन्स को बहुत उम्मीदें हैं। भुवनेश्वर व प्रियम की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आज दिल्ली के साथ होगा।
अंडर -19 क्रिकेट: यूपी टीम में मेरठ के खिलाड़ियों का पंच
मोहाली में 28 सितंबर से आयोजित होने वाली एक दिवसीय वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी टीम की चयन सूची 19 सितंबर को जारी कर दी गई। यूपीसीए द्वारा जारी सूची में मेरठ से पांच खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। ये सभी खिलाड़ी भामाशाहपार्क में अभ्यास करते हैं। यूपी टीम में निर्देश, दमदनदीप, ईशू शर्मा, विजय कुमार, सत्यम चौहान के नाम शामिल किए गए हैं।
इनमें अंडर-16 क्रिकेट में एक ही पारी में 10 विकेट झटकने वाले फिरकी गेंदबाज निर्देश व दाएं हाथ के लेग स्पिन के माहिर दमनदीप शानदार खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेनवार्न दमनदीप की गेंदबाजी की तारीफ कर चुके हैं। ये सभी पांचों खिलाड़ी भविष्य में मेरठ का नाम रोशन करने को बेताब हैं।