फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग के लिए 30 कॉलोनियों के लोगों ने दिया अंतिम अल्टीमेटम   

Wed, 22 Sep 2021 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 800 मीटर लिंक मार्ग से बागपत रोड से रेलवे रोड जाने के लिए 40 मिनट का सफर समाप्त हो जाएगा। अभी पूरा चक्कर काटकर रेलवे रोड पहुंचा जाता है। इसे लेकर 30 कॉलोनियों के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अंतिम अल्टीमेटम दे दिया है।
विज्ञापन
बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग के लिए 30 कॉलोनियों के लोगों की ओर से गठित संयुक्त समिति की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अंतिम अल्टीमेटम का एलान कर दिया गया है। मंगलवार को समिति पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अगर दीपावली तक लिंक मार्ग के निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलती है तो हर कॉलोनी से रोजाना 20 लोग कमला नगर मंदिर पर धरना देंगे। 
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों को भी अल्टीमेटम देते हुए साफ कर दिया है कि यह कॉलोनियां तीन विधानसभा सीटों कैंट, दक्षिण और शहर के अंतर्गत आती हैं। इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में उठाना पड़ेगा। बताया गया कि 12 सितंबर को पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया था कि आंदोलन के तीसरे चरण में बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। ये बाइक रैली लिंक मार्ग के निर्माण की तख्तियां लेकर अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपेगी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ...जब छलका सीएम योगी का दर्द, हार पर जताया अफसोस, 22 साल से इस सीट पर जीत नहीं पाई भाजपा
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पदाधिकारियों का कहना है कि इस आंदोलन की शुरुआत फरवरी-2021 में की गई थी। पहले चरण में सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए। इसके बाद दूसरे चरण में कॉलोनियों के बाहर लिंक मार्ग की मांग के लिए बैनर लगाए गए। पदाधिकारियों ने आंदोलन को चार चरणों में बांटा है। चौथा चरण इसका अंतिम चरण होगा। इसके बाद पदाधिकारी अंतिम निर्णय लेंगे। प्रेस वार्ता में सरदार राजेंद्र सिंह, विनोद, सचिन गोयल, आशीष गुप्ता, पारस जैन, सुनील, मुकेश, मनीष, गौरव आदि मौजूद रहे। 

लिंक मार्ग से ये मिलेगा लाभ
800 मीटर लिंक मार्ग से बागपत रोड से रेलवे रोड जाने के लिए 40 मिनट का सफर समाप्त हो जाएगा। अभी पूरा चक्कर काटकर रेलवे रोड पहुंचा जाता है। इस लिंक मार्ग के बन जाने से सीधा बागपत रोड से रेलवे रोड से मिल जाएगी। जो सिटी स्टेशन संपर्क मार्ग पर जाकर जुड़ेगी। इसमें बीच में सेना की जमीन को लेकर फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने एमडीए को इसके निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी थी। एमडीए ने भी अस्पताल और सेना द्वारा बनाए गए आवास का हवाला देते हुए रिपोर्ट तैयार की थी। 
ये बोले स्थानीय निवासी

महत्वपूर्ण कार्य मे लेटलतीफी की जा रही है। जबकि इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी। इस कार्य को प्राथमिकता पर करना होगा। - सुनील सिंघल

एक तरफ रैपिड रेल का कार्य आसानी से हो रहा है। इसमें मार्ग तैयार करना है, लेकिन जनप्रतिनिधि भी कोई रुचि नहीं ले रहे। - सरदार देवेंद्र

जनता को जिससे राहत मिले, उस मार्ग को पहले और प्राथमिकता पर तैयार कराना चाहिए। हम लगातार मांग उठा रहे हैं। - मुकेश बंसल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें