फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में ठंडी फुहारों के साथ मौसम ने ली करवट, मेरठ समेत कई जिलों में रिमझिम बारिश

Sun, 22 Sep 2019 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कुछ ही घंटे बाद झमाझम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज और कल दो दिन बारिश के आसार हैं, मौसम में नमी बनी रहेगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: खुले में अंडरगारमेंट सुखाना पड़ा महंगा, मास्टर विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, भाकियू में रोष

सितंबर माह में मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है लेकिन गर्मी का असर लगातार बरकरार है। हालांकि शनिवार को तापमान में थोड़ी नर्मी दिखाई दी। और रविवार को सुबह से ही मौसम ठंडा रहा। मेरठ में सुबह दस बजे रिमझिम बरसात हुई। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर है। बीते दो दिन से दिन में बड़े बादल दिखाई दे रहे थे लेकिन शनिवार को इन बादलों से रिमझिम फुहारें गिरीं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मेरठ में सुबह से ही सड़कों पर अंधेरा छाया रहा और तेज हवाओं के साथ ठंडी बौछारें पड़ीं। हालांकि मेरठ के कुछ हिस्सों में केवल बारिश के छींटे पड़े लेकिन तापमान कम होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। 

यह भी पढ़ें: मेरठ, मुजफ्फरनगर के बाद अब पश्चिमी यूपी के इस जिले से जुड़ रहे तेल के काले खेल के तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें