फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गर्मी से बेहाल हुए लोग, आज बारिश के आसार, पढ़िए मौसम वेज्ञानिकों का क्या कहना...

Mon, 31 May 2021 10:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी में कई दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज मौसम में बदलाव की की संभावना है। पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या कहना है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार देर रात तेज आंधी चली। इसके बाद रविवार सुबह से ही तेज धूप से दिनभर उमस रही। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज बारिश के आसार है।

विज्ञापन


गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। रविवार सुबह को तेज धूप निकली और दोपहर के समय धीमी गति से हवा चली। गर्म हवा व उमस ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। दिनभर लोगों के गर्मी से पसीने छूटते रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सोमवार को बारिश के आसार है। लेकिन इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 70 व न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

एक्यूआई स्तर में आई गिरावट
एक्यूआई स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिस कारण मेरठ की हवा शुद्ध होती जा रही है। मेरठ का एक्यूआई स्तर 100 से नीचे पहुंचकर रविवार को 86 पहुंच गया। बागपत का एक्यूआई 131, गाजियाबाद 115, मुजफ्फरनगर 77 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें