फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत बनी बारिश: बिजनाैर में दो मंजिला मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार, लाखों का नुकसान

Wed, 03 Jul 2024 05:54 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बिजनाैर जनपद के अफजलगढ़ में बारिश के कारण दो मंजिला मकान गिर गया। गनीमत रही कि परिवार सुरक्षित बच गया। वहीं मकान गिरने से घर में रखा सामान नष्ट हो गया। 
 
विज्ञापन
मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के गांव मकसूदाबाद में वर्षा होने के चलते पुराना दो मंजिला मकान ढह गया। घर के लोग सुरक्षित बच निकले, लेकिन लाखों रुपये कीमत का सामान नष्ट हो गया है। ग्राम प्रधान ने सूचना पर लेखपाल को दी। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

विज्ञापन


गांव मकसूदा बाद में महेश नरेन्द्र पुत्र रामलाल का दोमंजिला पुराना मकान है, जिसमें महेश हरिद्वार में नोकरी करता है। मकान में महेश की पत्नी कविता तीन बच्चे व देवर नरेन्द्र रहता है। वर्षा पड़ने ओर मकान पुराना होने की आशंका पर नरेन्द्र घेर में रहने चला गया।

विज्ञापन

वर्षा होने व पुराना मकान होने के कारण  घर से कुछ सामान बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद मंगलवार रात से वर्षा होने लगी महेश की पत्नी कविता को मकान गिरने की आशंका हुई। वह अपने बच्चों को मकान से बाहर लेकर निकल गई। तभी उनका मकान भरभरा कर ढह गया। समय रहते परिवार के बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।

वहीं मकान गिरने से परिवार का आशियाना छिन गया। कोई मकान या सहारा न होने के कारण पीड़िता ने पड़ोसी के मकान में शरण ली है। वह अपने बच्चों के साथ पड़ोस में रह रही है। समय रहते कविता ओर उसके बच्चों के वहां से हटने पर एक बड़ी घटना टल गई। पीड़िता के अनुसार मकान ढहने से उनका करीब तीन लाख रुपये का सामान दबने से नुकसान हुआ है।

पीड़ित परिवार ने राजस्व विभाग से मुआवजे की मांग की है। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान हरगोविन्द सिंह ने लेखपाल को सूचना दी। लेखपाल पप्पूशाह ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजे जाने तथा नियमानुसार मुआवजे दिलाए जाने की बात कही है।वहीं दो दिन पूर्व भी वर्षा के चलते गांव निवासी आसिफ पुत्र तमर हसन की कच्ची छत ढह गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें