होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे की ओर से कुछ और स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। रेलवे चंडीगढ़ से गोरखपुर और गोरखपुर से चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन पांच से 13 मार्च तक कराएगा।
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम हरि मोहन के मुताबिक चंडीगढ़ और गोरखपुर के बीच चलने वाली 04924 स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से और 04923 गोरखपुर से शुक्रवार के दिन संचालित होगी। ये ट्रेनें चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती से होकर गुजरेंगी।
यह भी पढ़ें: खुशखबर! त्याहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, इस रूट पर चलाई जाएंगी ये पांच 'स्पेशल ट्रेन'
होली के पर्व के चलते सहारनपुर से अमृतसर जम्मू और सहारनपुर से दिल्ली मुंबई सहित अन्य मार्गों पर अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी है। इन गाड़ियों में स्लीपर से लेकर एसी तक की श्रेणियों में 80 से लेकर 150 से भी अधिक तक की वेटिंग चल रही है। इसके चलते ही रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे पहले भी तीन ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/