फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के प्यार में दीवार बनकर अड़ा परिवार, पुलिस ने ऐसे कराया मिलन, मंदिर में हुई शादी

Wed, 19 Feb 2020 12:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

कॉलेज में एक लड़के-लड़की को एक- दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में शादी रचा ली। लेकिन दोनों के परिवार वालों ने विरोध कर दिया। फिर पुलिस ने उनका मिलन कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक मामले में युवक और युवती के परिजनों को समझाकर प्रेमी युगल की शादी को स्वीकृति दिला दी। इतना ही नहीं दोनों के परिवारों की रजा मंदी के बाद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस को क्लोज कर दिया। पुलिस की इस पहल की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की। 

विज्ञापन


थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भागूवाला निवासी राधेश्याम और इसी थाना क्षेत्र के गांव मगनपुरा निवासी ममता सहारनपुर कॉलेज में बीए के छात्र हैं। कॉलेज आते जाते इनकी मुलाकात हुई और बात शादी तक पहुंची, लेकिन उनके परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए। इस पर छह महीने पहले दोनों ने सहारनपुर के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। राधेश्याम ने ममता से शादी करने की जानकारी परिजनों को दी गई, तो उन्होंने इस शादी को मानने से इंकार कर दिया, जबकि युवती पक्ष ने इस शादी को स्वीकृति दे दी। युवक पक्ष द्वारा इस मामले को छह माह तक लटकाने पर युवती के परिजन एसएसपी से मिले। एसएसपी के आदेश पर लड़के के खिलाफ थाना मिर्जापुर पुलिस ने राधेश्याम के खिलाफ 10 फरवरी को दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार किया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: चचेरे भाई से आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, थाने में पहुंचकर मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की एक बिरादरी होने पर थाना प्रभारी विरेश पाल गिरि ने दोनों के परिवारों को थाने बुलाकर समझाया और उन्हें इस शादी को मानने के लिए राजी किया। दोनों परिवारों एवं गांवों के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में युवती को युवक के साथ भेजा और युवती पक्ष की सहमति से फाइनल रिपोर्ट लगाकर एफआईआर को क्लोज कर दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सलीम चौधरी, शेरपुर पेलो के प्रधान, रघुबीर सिंह राणा, कासमपुर के प्रधान अनिल राणा आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें