फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

की-मैन हत्याकांड: एक वार ने ले ली जान, सीने में चाकू लगते ही फट गया विवेक का फेफड़ा

Wed, 07 Jan 2026 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रेलवे की-मैन विवेक चौहान की हत्या में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार सीने में चाकू के एक ही वार से फेफड़ा फट गया था, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल डिटेल खंगाल रही है।

 

विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रेलवे की-मैन विवेक चौहान हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार विवेक के सीने में चाकू का एक ही वार किया गया था, जिससे उनका दायां फेफड़ा फट गया और अधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में अकेला दिखा विवेक
पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में विवेक चौहान बाइक से अकेले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस घटनास्थल से आगे के रास्तों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमला किसने और किस परिस्थिति में किया।

यह भी पढ़ें: UP: टेंपो में गाने पर विवाद के बाद की दोस्ती... फिर शराब पिलाकर मार डाला; सूखे पत्तों में जला दी लाश; जूते से पहचान

विज्ञापन

ड्यूटी पर जाते समय हुआ था हमला
भावनपुर थाना क्षेत्र के लू-बक्सर गांव निवासी 28 वर्षीय विवेक चौहान रेलवे विभाग में की-मैन के पद पर कार्यरत थे और खरखौदा रेलवे स्टेशन पर उनकी तैनाती थी। रविवार शाम करीब आठ बजे वह रोजाना की तरह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा चौराहे के पास बदमाशों ने उनके सीने पर चाकू से हमला कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विवेक को मेरठ मेडिकल कॉलेज भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

चार टीमों को लगाया गया, अब तक सुराग नहीं
मृतक के बड़े भाई रोहित की तहरीर पर मुंडाली थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। हत्याकांड के खुलासे के लिए मुंडाली पुलिस के साथ चार टीमें लगाई गई हैं, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन

मोबाइल डिटेल और सर्विलांस पर पुलिस की नजर
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सर्विलांस टीम मृतक के मोबाइल फोन के साथ-साथ परिजनों और परिचितों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाल रही है। सीडीआर रिपोर्ट मिलने के बाद हत्याकांड के खुलासे में अहम मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें