मेरठ से चलकर लखनऊ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस अब सुबह 5 बजे के बजाय 6:45 बजे सिटी स्टेशन से रवाना होगी। वहीं, यह ट्रेन अब दोपहर 1:10 पर लखनऊ पहुंचने के बजाय 3:05 पर पहुंचेगी।
इसके अलावा लखनऊ से दोपहर 2:40 के स्थान पर चलने के बजाय 2:25 पर चलेगी और मेरठ रात 10:40 के बजाय दस मिनट पहले 10:30 पर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, मेरठ से वाया लखनऊ , इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने तय समय सुबह 5:05 पर लखनऊ पहुंचेगी। लेकिन लखनऊ से 5:20 पर प्रस्थान करने के बजाय 5:15 पर इलाहाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।
इन ट्रेनों का भी बदला समय
मेरठ से अंबाला जाने वाली पैसेंजर अब सुबह 5:15 के बजाय 5:25 पर सिटी स्टेशन से चलेगी। वहीं, अंबाला से चलकर रात में 11:30 के बजाय 30 मिनट पहले 11 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी।
इसके अलावा देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी अब सुबह 9:35 के बजाय 9:30 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, हरिद्वार से पूरी को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सुबह 10:01 पर आने के बजाय 10:36 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा पुरी से हरिद्वार को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम 4:28 पर आने के बजाय 4:43 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी।