फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मीट फैक्ट्रियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, पशुपालन विभाग ने भरे चर्बी के नमूने

Sat, 15 Dec 2018 08:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बंद पड़े रैंडरिंग प्लांट में जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में गांव जलालपुर के ग्रामीणों ने काली नदी किनारे बंद पडे़ रैंडरिंग प्लांट में पशुओं की चर्बी के अवैध कारोबार की शिकायत की। इससे उठती दुर्गंध ने क्षेत्र में लोगों का रहना दुश्वार कर दिया है। इस पर पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण विभाग व पशुपालन विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम को भारी मात्रा में पशुओं की चर्बी एवं अवैध रूप से साबुन निर्माण मिला। एनओसी के नाम पर फैक्ट्री संचालक के पास कुछ नहीं मिला। पशुपालन विभाग की टीम ने चर्बी के नमूने लिए। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दो दिन बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


गांव घोसीपुर जलालपुर निवासी ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी कि अल्लीपुर समेत आसपास के क्षेत्र में मीट से जुड़ी सभी अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई थी। जिसमें काली नदी किनारे पशुओं के अवशेषों से चर्बी निकालने वाली बड़ी-बड़ी भट्ठियां तोड़ दी थीं। काली नदी किनारे एक रैंडरिंग प्लांट भी था। किन्हीं कारणों से वह चल रहा था। पिछले तीन माह से इसी रैंडरिंग प्लांट में मीट फैक्ट्रियों से पशुओं की चर्बी लाई जाती है और खुले में ही चर्बी पकाकर उससे साबुन बनाया जाता है। चर्बी से निकलने वाली दुर्गंध से पूरा क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रशासन को अवगत कराया। शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र व पशुपालन विभाग के डिप्टी सीवीओ डॉ. वेदप्रकाश, पशु चिकित्सक डॉ. प्रवीण भारती समेत कई पशु चिकित्सकों की टीम पहुंची। वहां बड़ी मात्रा में पशुओं की चर्बी, साबुन की बड़ी-बड़ी सिल्लियां मिलीं। फैक्ट्री का गेट बंदकर भट्ठियों में चर्बी उबालकर कपडे़ धोने का साबुन तैयार किया जा रहा था।

मजदूर हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी अय्यूब पुत्र हकीम ने बताया कि यह फर्म सुपर एंटरप्राइजेज के नाम से चल रही है। इस फर्म को पिछले छह माह से घोसीपुर निवासी अरशद पुत्र भोटन चला रहा है। अय्यूब की सूचना पाकर अरशद भी मौके पर पहुंचा गया। संचालक कोई कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। फैक्ट्री को न तो सील ही किया गया और न ही चर्बी को नष्ट किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें