फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिरा ने हिंदू धर्म अपनाकर किया प्रेम विवाह, परिजनों से बताया जान का खतरा, SSP से लगाई गुहार

Sat, 15 Dec 2018 04:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लव मैरिज
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां नवदंपति ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है।

विज्ञापन


अपने प्यार को पाने की खातिर माहिरा सिद्दीकी धर्म परिवर्तन कर जूही बन गई। उसने हिंदू लड़के से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। लेकिन युवती के परिवार वाले उसके प्यार के दुश्मन बन गए हैं। इसी के चलते नवदंपति ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

जानिए पूरा मामला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहनत्थन कॉलोनी निवासी माहिरा सिद्दीकी ने बताया कि कई साल से इंचौली थाना क्षेत्र के मिठेपुर गांव निवासी अन्नू से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने परिजनों के सामने प्रस्ताव रखा लेकिन, घरवाले नहीं माने। घरवाले नहीं माने तो माहिरा ने प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि माहिरा ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। उसने एसएसपी से बताया कि अब वह जूही बन गई है और उसने अन्नू से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है। परिजन विवाह से खुश नहीं हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके परिजन गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। 

वहीं एसएसपी अखिलेश कुमार ने थाना पुलिस को निर्देश दिए है कि मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें