फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड लाइट एरिया में छापा, कोठे में दो युवकों के साथ मिलीं दस युवतियां

Fri, 10 Nov 2017 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
कोठे में मिलीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में कबाड़ी बाजार स्थित एक कोठे पर शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटीयू) यूनिट की प्रभारी रश्मि चौधरी और सीओ बृह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने छापा मारकर दस युवतियों को मुक्त करा लिया। इनमें ज्यादातर युवतियां नेपाल और राजस्थान की हैं। इनके अलावा पुलिस ने दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। जिनमें एक कस्टमर बताया जा रहा है और दूसरा इन्हीं महिलाओं के पास रहता था।
विज्ञापन


शुरूआती जांच में सामने में आया कि इन्हें राजस्थान और नेपाल से लाकर बेचा जाता था। इनमें कई किशोरी भी हैं। पुलिस सभी को थाने ले गई और उनसे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवकों में प्रवीण पंचसील कॉलोनी हापुड़ जिले का रहना वाला है। जबकि एक नेपाल के दंग जिला का रहने वाला है।

पढ़ें : मेरठ में एक ऐसी जगह, जहां सैनिकों के लिए प्रवेश वर्जित है...
विज्ञापन

कमरे में बैठे युवक व युवतियां - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी पुलिस टीमों ने छापा मारकर तीन किशोरियों को मुक्त करा लिया था। इनमें एक किशोरी नेपाल तो दो राजस्थान की थीं। कोठा संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया था। दावा है कि इन लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था।

दिल्ली की एक एनजीओ रेस्क्यू फाउंडेशन ने एसएसपी मंजिल सैनी से शिकायत की थी कि कबाड़ी बाजार के रेडलाइट एरिया स्थित एक कोठे पर तीन किशोरियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। जिस पर एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के नेतृत्व में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, एसओ महिला थाना और थाना ब्रह्मपुरी की टीमें बनाकर छापा मारने के निर्देश दिए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें