फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत को सफल बनाने के लिए किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। भाकियू अंबावत की कमिश्नरी पर होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने सोमवार को जनसंपर्क किया। सकौती में बैठक कर किसानों, ग्रामीणों और मजदूरों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश सचिव प्रवक्ता मोनू पंवार ने बताया कि 20 अगस्त को कमिश्नरी चौराहा पर होने वाली किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता होंगे । उनके नेतृत्व में किसानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विशाल महापंचायत होगी। इसके लिए मोनू पंवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गांवों में जनसंपर्क कर सभी से पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। बताया कि पंचायत में किसान नेता पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कहा कि भाकियू अंबावत किसानों का अपमान नहीं होने देगा। जनसंपर्क के बाद समीक्षा बैठक सकौती स्थित एक फार्म हाउस पर हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र प्रधान, रमन सिंह, चौधरी शादाब, योगेश गुर्जर, प्रवीन, सचिन, अरविन्द, अंशुल, संदीप, इसरार, अमित, मनोज, निशांत, अनिल, पदम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें