फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath scheme Protest: अग्निपथ योजना का जमकर विरोध, पश्चिमी यूपी में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन

Sat, 18 Jun 2022 11:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी के जिलों में अग्निपथ योजना का जमकर विराध-प्रदर्शन हो रहा है। आज भी कई शहरों में जगह-जगह प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रालोद का प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी के जिलों में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं, रालोद और आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए। बागपत में शनिवार को रालोद और आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपे। पुलिस ने यहां चार युवकों को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


शामली में भी रालोद एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। चौसाना में युवाओं को भड़काकर मेरठ-करनाल हाईवे जाम करने की योजना बना रहे कई लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, साथ ही इनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। 

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result: ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स, यहां देखें पश्चिमी यूपी के जिलों की लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में रालोद कार्यकर्ता सरकुलर रोड पर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सहारनपुर में शनिवार को युवाओं ने नारेबाजी कर जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। बिजनौर में नजीबाबाद के एक युवक के पत्थरगढ़ किले में सेना की तैयारी में जुटे युवकों की सभा बुलाने का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार सुबह से ही जिले में पुलिस तैनात कर दी गई। जिले में कहीं कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। वहीं शनिवार की शाम डीएम उमेश मिश्रा ने पूर्व सैनिकों और अफसरों की बैठक बुलाई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें