फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: मजदूर की बेटी ने किया कॉलेज टॉप, सिविल सर्विस में जाना चाहती है अंजना

Sat, 18 Jun 2022 07:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मजदूर की बेटी ने 12वीं कक्षा में कॉलेज टॉप कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अजंना का सपना सिविल सर्विस में जाना है।
विज्ञापन
मजदूर की बेटी ने किया कॉलेज टॉप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में एक मजदूर की बेटी ने इंटरमीडिएट में कॉलेज टॉप कर पूरे रोहटा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रीशालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज रासना की अंजना ने कॉलेज में पहला तो जनपद में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। अंजना को हिंदी में 88, अंग्रेजी में 75, गणित में 98, भौतिकी में 53 व रसायन विज्ञान में 59 अंक मिले। उन्हें कुल 500 में से 432 अंक प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


रोहटा के छोटे से गांव अट्टा चिंदौड़ी गांव निवासी अंजना ने बातचीत में बताया कि उसने नियमित रूप से कॉलेज में क्लास ली। इसके बाद बीएससी कर रही बड़ी बहन अंजली की मदद से परीक्षा की तैयारी की। कॉलेज में गणित के शिक्षक मयूर वर्मा व भौतिक विज्ञान के शिक्षक रामकुमार द्वारा पढ़ाए गए सिलेबस में से ही प्रश्न परीक्षा में आए। क्लास टीचर अनिल कुमार द्वारा सिखाया गया अनुशासन व नियमित पढ़ाई करने की सीख से भी परीक्षा में मदद मिली। 

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result: ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स, यहां देखें पश्चिमी यूपी के जिलों की लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजना ने बताया कि वह कुल छह बहन-भाई हैं। पिता बालकिशन मजदूरी करते हैं, जबकि मां ललिता गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। दोनों कठिन परिश्रम कर परिवार के लालन-पालन करने के साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी खर्च कर रहे हैं। उसने बताया कि बड़ी बहन अंजली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, उससे छोटी बहन विधि गौतम इस साल ग्यारहवीं पास कर बारहवीं में आई है। आकांक्षा इस बार आठवीं में आई है। छोटे भाई देवांश व भुवनेश्वर पहली व दूसरी क्लास में है। सभी भाई बहन पढ़ाई पर ध्यान देते हैं। अंजना ने बताया कि उसका सपना सिविल सर्विस में जाना है। वह अभी से ही पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी में जुट जाएगी।

उत्तर प्रदेश बोर्ड लिंक के लिए अपडेटेड लिंक  

मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।

https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-10th-result-2022 

मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।

https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-class-12th-result-2022

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें