फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: व्यापारियों ने बाजार रखा बंद, धरने में पहुंचे एसपी सिटी, बोले- आरोपी गिरफ्त में, जल्द होगा लूट का खुलासा

Sat, 08 Jul 2023 04:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : व्यापारियों ने लूट की घटना के विरोध में शनिवार को बाजार बंद रखा और धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, एसपी सिटी ने कहा कि आरोपी गिरफ्त में है, जल्द लूट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
धरना देते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बेगमपुल पर गोपाल दी हट्टी सराफ की दुकान पर हुई लूट के विरोध में व्यापार संघ ने शनिवार को बाजार बंद रखा। व्यापार संघ ने शनिवार को सभी व्यापारियों को एकत्र कर धरना दिया।

विज्ञापन


इस दौरान धरने में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, दलजीत सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा, विजय आनंद, प्रदीप शर्मा सहित बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश सिंघल, महामंत्री पुनीत शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव सिंघल, कोषाध्यक्ष अतुल बंसल, मंत्री गौरव गुप्ता सहित सभी व्यापारी व व्यापार संघ के संरक्षक अनिल मित्तल, रतन सहगल, सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: शिवभक्ति की अनोखी कहानी: पति की अंतिम इच्छा को पूरा करेंगी कृष्णा देवी, पढ़ें- 37 साल से क्यों ला रही कांवड़

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, धरने में आकर एसपी सिटी ने अपराधियों के पकड़े जाने की जानकारी दी। इस दौरान एसपी सिटी ने व्यापारियों से बाजार खोलने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि शाम को साढ़े छह बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस कर मामले का खुलासा किया जाएगा। 

इसके बाद सभी ने व्यापारियों ने व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाजार बंदी को स्थगित कर दिया। अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने एसपी सिटी से कहा कि आपकी इस घोषणा ने मेरठ को बंदी कराने से रोक लिया है।

यह भी पढ़ें: बिखर गए सपने: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां बेहोश, सदमे में पिता, गांव में मातम, नहीं जले घरों के चूल्हे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें