फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुकदमे में झूठी नामजदगी कराने का विरोध, थाने पर किया प्रदर्शन

Mon, 19 Aug 2024 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। भोकरहेडी में पाइप लाइन व नाला प्रकरण में एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष के सैंकड़ों लोगों ने थाने पर प्रदर्शन किया। झूठी नामजदगी का आरोप लगाया। मामले को लेकर दोनों पक्ष में तनाव हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भोकरहेडी में शनिवार को बसेड़ा मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने तालाब के पानी की निकासी को पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान दो पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई थी। पुलिस ने मारपीट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद भीम आर्मी कार्यकर्ताओं व सैंकड़ों लोगों ने थाने पर धरना देकर सभासद सहित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने बबलू की तहरीर पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी के धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। नामजदगी को लेकर दूसरे पक्ष में रोष है। झूठी नामजदगी कराने का आरोप लगाया गया है। रविवार को सैंकड़ों लोग थाने पहुंचे। उनका कहना था कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में ब्रजवीर सिंह, ओमवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, मुंशीराम, डॉ कर्ण, रामबीर, भूपेंद्र सिंह, बबलू,सुधीश, बिजेंद्र लंबरदार, जयवीर सिंह, सचिन, सतीश, संदीप, इंद्रजीत, ललित,प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें