खाता पूरा, बैंक लेता रहा पैसा
सरकारी बैंकों में ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। शास्त्रीनगर एफ ब्लॉक निवासी सीए आलोक अग्रवाल ने बताया कि उनकी मां राजरानी का एसबीआई ई ब्लॉक में खाता है। 24 फरवरी को उन्हें पत्र मिला कि वर्ष 2018 में खाता परिपक्व हो गया है।
बैंक ने पत्र 30 नवंबर 2020 को जारी किया जबकि इसकी जानकारी फरवरी 2021 में दी गई। इस बीच वर्ष 2018 और 2019 में बैंक पैसा जमा कराता रहा। सीए के अनुसार सितंबर 2020 में जमा किए गए ड्राफ्ट के संबंध में भी जानकारी साल 2021 में दी गई थी।
इसके अलावा कोटला निवासी व्यापारी ने गांधी आश्रम शाखा के कैशियर पर चेक डस्टबिन में डालने का आरोप लगाया। चेक बाउंस होने पर रसीद की तलाश की गई तो वह डस्टबिन से निकली। यूनिवर्सिटी के सामने एक बैंक के कर्मचारी और अधिकारियों पर कैश जमा करने आए व्यापारी ने अभद्रता का आरोप लगाया।
इस संबंध में एसबीआई ई ब्लॉक शाखा के मुख्य प्रबंधक संजय आनंद का कहना है कि पीपीएफ खाते को 15 साल से अधिक समय हो गया है। खाता परिपक्व होने के बाद खाताधारक की जिम्मेदारी होती है कि वह नवीनीकरण के लिए आवेदन करे। बैंक द्वारा प्रक्रिया के तहत कार्य किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/