- ये है पूरा प्रकरण
16 फरवरी को बीना वाधवा, सदस्य अनिल जैन, रिनी जैन, नीरज राठौर, मंजू गोयल, नीरज राठौर और बुशरा कमाल ने अध्यक्ष को पत्र देकर उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी पर जनता के कार्यों की उपेक्षा की बात कहते हुए अविश्वास प्रस्ताव का पत्र दिया था। बोर्ड अध्यक्ष ने 25 फरवरी को चुनाव की तिथि तय की थी।
- बीना को हटाकर उपाध्यक्ष बने थे सोढ़ी
24 जुलाई 2019 को कैंट बोर्ड के सात सदस्यों विपिन सोढ़ी, अनिल जैन, रिनी जैन, नीरज राठौर, मंजू गोयल, धर्मेंद्र सोनकर और बुशरा कमाल ने बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष बीना वाधवा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। सात सदस्यों के विरोध के बाद बीना वाधवा को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। एक अगस्त को विपिन सोढ़ी उपाध्यक्ष बने थे। कैंट बोर्ड का चुनाव 17 मई, 2015 को हुआ था। 15 जुलाई को सदस्य बीना वाधवा कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष चुनी गईं थीं।
संगठन करे कार्रवाई : सोढ़ी
कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी ने बताया कि ये लोग भूल गए हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 14 दिन की सरकार को गिराया गया, लेकिन अगली बार वह पूर्ण बहुमत से आए। संगठन को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
अनुशासनहीनता नहीं की
विपिन सोढ़ी ने सदस्यों का विश्वास खो दिया था। मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं। कोई अनुशासनहीनता नहीं की है। पार्टी का सम्मान सर्वोच्च है। विपिन सोढ़ी कार्यकर्ताओं की भी नहीं सुन रहे थे।
- बीना वाधवा, उपाध्यक्ष
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/