फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रयागराज की तर्ज पर मेरठ को विकसित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के विकास के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष (मेडा) की ओर से विभिन्न विकास परियोजनाओं के अंतर्गत कमिश्नर के समक्ष मंगलवार को प्रस्तुतिकरण हुआ। बृहस्पतिवार को कमिश्नर सभागार में दोपहर 12 बजे से प्रयागराज की तर्ज पर मेरठ को विकसित करने के लिए बनाया गया इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान (आईडीपी) का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि दो चरणों में कमिश्नर के समक्ष विकास योजनाओं के लिए प्रेजेंटेशन किया गया। कमिश्नरी सभागार में पहले चरण में प्राधिकरण की योजनाएं पांडव नगर, शताब्दी नगर, वेदव्यास पुरी, लोहिया नगर, गंगानगर और श्रद्धापुरी समेत विभिन्न परियोजनाओं के बारे में विकास योजना की जानकारी दी गई। इन योजनाओं में विकास योजनाओं की गति, प्राधिकरण द्वारा किए गए कार्य आदि के बारे में बताया गया।
उपाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे चरण में प्राधिकरण सभागार में कमिश्नर को वेदव्यासपुरी में विकसित किए जा रहे मेरठ मंडपम, क्रांति पार्क तथा गंगानगर में 45 मीटर चौड़े पेडिस्ट्रियल फ्रेंडली स्ट्रीट की विकास प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि करीब 19 हजार करोड़ के इस प्लान को विभिन्न चरणों में लागू किया जाएगा। इसके लिए शासन को पूरा प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अब आईडीपी के तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए धनराशि को शासन में पैरवी की जाएगी। कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने तारतम्य बनाकर विकास योजनाओं को आयाम देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें