फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों में नए पेराई सत्र की तैयारियां हुई शुरू, अक्तूबर अंतिम, नवंबर शुरू माह में चालू हो सकते हैं मिल

विज्ञापन
बजाज शुगर मिल किनौनी में गन्ना क्रय केंद्र की स्थापना के लिए कांटों की पूजा करते अधिकारी। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
मवाना/रोहटा(मेरठ)। क्षेत्र के चीनी मिल नए पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी में लग गए है। मिलों ने गांवों में गन्ना क्रय केंद्रों को लगाने का काम शुरू कर दिया है। किनौनी मिल अक्तूबर के अंतिम सप्ताह व मवाना मिल नवंबर प्रथम सप्ताह में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। किनौनी मिल इस बार शिफ्ट सिस्टम लागू करेगा।
विज्ञापन

मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र नवंबर माह का प्रथम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। सत्र शुरू करने के लिए मिल प्रबंधन में जुटा है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान के मुताबिक नवंबर के प्रथम सप्ताह में मिल चालू हो सकती है। मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। जानकारी हो कि किसानों के सामने इस समय पशुओं के चारे की समस्या के साथ खेतों को खाली करने का भी प्रश्न हैं। क्योंकि किसान को जितनी जल्द खेत खाली हो जाएगा, उतनी जल्द आलू और गेहूं की फसल बोने की तैयारी शुरू कर देगा। अभी कुछ किसानों ने गन्ना कोल्हुओं पर डालना शुरू कर दिया है। वहीं, बजाज शुगर मिल में भी पेराई सत्र शुरू करने को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं है। अधिकारियों की माने तो अक्तूबर के अंतिम माह तक शुरू होने की संभावना है। मिल किनौनी ने मलियाना, दौराला, बागपत, मलकपुर आदि गन्ना समिति क्षेत्रों के करीब 184 गांवों में क्रय केंद्र लगाने शुरू कर दिए हैं। यूनिट हैड केपी सिंह के मुताबिक केंद्रों को समय से स्थापित कर लिया जाएगा। गन्ना महाप्रबंधक राजकुमार टाया के अनुसार मिल गेट से दूर पड़ने वाले गांवों में क्रय केंद्र स्थापित होने से किसानों को गन्ने की तोल में परेशानी नहीं आएी। किसानों को उनके मोबाइल फोन पर भी उनकी जारी गन्ना पर्चियों के संबंध में मेसेज के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। जाम की स्थिति से बचाने के लिए शिफ्ट सिस्टम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें