फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी गल्ला और इकबाल पर गैंगस्टर के मुकदमे में चार्जशीट लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाजी गल्ला और इकबाल पर गैंगस्टर के मुकदमे में चार्जशीट लगाने की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। कबाड़ी हाजी गल्ला और इकबाल पर गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस ने चार्जशीट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चार दिन में दोनों मुकदमों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो जाएगी। पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध सोतीगंज के कबाड़ी हाजी गल्ला और इकबाल की संपत्ति जब्त कर ली थी। दोनों गैंग बनाकर वाहन चोरी कराकर काटते हैं। मुकदमों की विवेचना इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह कर रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना कि दोनों मुकदमों में कबाड़ियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं।
विज्ञापन

सोतीगंज के अलावा पटेल नगर और वेस्ट एंड रोड पर कबाड़ियों के चोरी की गाड़ी काटने के लिए अवैध रूप से गैराज बने हैं। इन दोनों के गैंग में 15-20 कबाड़ी शामिल हैं। इनका रिकॉर्ड भी निकाला गया है। निकाल लिया है। एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि कई थानों की पुलिस इन कबाड़ियों की घेराबंदी में लगी है। लालकुर्ती पुलिस की कार्रवाई के बाद सदर बाजार थाना पुलिस भी सोतीगंज के कबाड़ी हाजी गल्ला और इकबाल पर और भी कार्रवाई करेगी। इन दोनों कबाड़ी पर सदर थाना पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि सोतीगंज के सभी शातिर कबाड़ी गैंगस्टर में निरुद्ध हो गए। उन पर खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें