फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखाली गंगा घाट पर कार्तिक मेले की तैयारी शुरू, एडीओ पंचायत ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखाली गंगा घाट पर कार्तिक मेले की तैयारी शुरू, एडीओ पंचायत ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। खादर क्षेत्र के खरखाली गांधी गंगा घाट पर 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगने वाले गंगा स्नान मेले का एडीओ पंचायत ने पहुंचकर निरीक्षण किया। मेले में श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंड व दीपदान और पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से गंगा स्नान का मेला खरखाली गंगा घाट पर नहीं लग सका था। बुधवार को एडीओ पंचायत बाबू राम नागर ने खरखाली गंगा घाट पर पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस बार मेला खरखाली गंगा घाट पर 50 मीटर दूरी पर पूरब की तरफ लगेगा। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन द्वारा रास्तों को सही कराया जा रहा है। यह मेला लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। दूरदराज से लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंड व दीपदान करने यहां आते हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। वाहनों से कोई भी शुल्क नहीं वसूला जाएगा। मेला निशुल्क होगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य डॉ. विनेश, एडीओ एसवाई कमल कुमार, प्रधान संजीव धामा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें