फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79.64 करोड़ शहर की हालत सुधारने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
79.64 करोड़ शहर की हालत सुधारने की तैयारी
विज्ञापन

- 15वें वित्त की मंडलीय बैठक में पास किए गए प्रस्ताव, सड़कों, पार्कों के साथ सीवर सिस्टम होगा दुरुस्त
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। 15वें वित्त की मंडलीय बैठक में शहर के विकास के लिए 86 करोड़ 64 लाख के सापेक्ष 79 करोड़ 64 लाख रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। वायु गुणवत्ता सुधार के लिए 30 करोड़ 80 लाख, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत गाड़ी खरीद आदि के लिए 48 करोड़ 47 लाख के प्रस्ताव पास किए गए। सरस्वती लोक कॉलोनी के निकट नगर निगम का वाहन डिपो भी स्वीकृत किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहर में जगह-जगह प्रदूषण यंत्र भी लगाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को महापौर सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में निगम सभागार में 15वें वित्त आयोग की बैठक हुई। जिलाधिकारी के. बालाजी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नगरायुक्त मनीष बंसल ने प्रस्ताव रखे। टाइल्स, सड़क व नालियों के निर्माण के लिए 24 करोड़ 35 लाख के 27 प्रस्ताव में से पांच खारिज हो गए। 17 करोड़ 50 लाख रुपये के 22 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। छह पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ 45 लाख, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत जलापूर्ति सुचारु करने के लिए 13 करोड़ 22 लाख रुपये के 14 प्रस्ताव, सीवर कार्य के लिए नौ करोड़ 70 लाख रुपये के तीन प्रस्ताव पास किए गए। वाहन खरीद के लिए पांच करोड़ आठ लाख रुपये की धनराशि पास की गई। बैठक में नगर निगम के एफसी संतोष शर्मा, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, पीडब्लूडी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये प्रस्ताव हुए सड़क व नाली निर्माण के पास
- वार्ड 78, 54 और 56 क्षेत्र के लिसाड़ी गेट चौपला से कोतवाली तक सड़क निर्माण
- वार्ड 56 के लिसाड़ी रोड चौराहा से पिलोखड़ी पुल तक हॉटमिक्स द्वारा सड़क निर्माण
- पल्हैड़ा मुख्य मार्ग पर छतर सिंह पूर्व प्रधान के आवास से ज्ञानदीप स्कूल तक सीसी रोड
- ज्ञान दीप स्कूल से टंकी तक नाली व सीसी निर्माण
- आजाद रोड गोला कुआं से पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण
- तेजगढ़ी चौराहा से एल ब्लॉक तक सड़क के क्षतिग्रस्त भाग का सुधार
- वार्ड 88 डीएम स्कूल से अब्दुल्ला के मकान और 40 फुटा रोड मुस्तकीम से अनस गाजी तक सड़क का उच्चीकरण
- वार्ड 73 के शास्त्री नगर सेक्टर 10 में गुरुद्वारा रोड से फैसल मस्जिद तक रोड का निर्माण
- वार्ड 38 के रामपुर पावटी में मुख्य सड़क से गैस गोदाम तक, आरएसएस कार्यालय तथा सहायक गलियों में नाली व सड़क निर्माण
- शोभापुर में सुदर्शन अस्पताल से आंबेडकर पार्क होते हुए अरविंद के मकान तक और सहायक गलियों में सड़क व नाली निर्माण
- जीटी रोड डोरली पुल से लावड़ मार्ग पुल तक सड़क निर्माण
- रेलवे फाटक कुंडा से एफसीआई गोदाम तक आरसीसी नाली व सीसी रोड निर्माण
- वार्ड 51 व 15 में बागपत रोड स्थित बंसल की दुकान से शेखपुरा में 52 फुटा रोड तक सड़क का उच्चीकरण
- वार्ड एक के लल्लापुरा में श्मशानघाट से पार्चा चौक तक टाईल्स से सड़क और पार्चा चौक से हापुड़ रेलवे लाइन तक सड़क निर्माण
- वार्ड 75 में शाहजहां कॉलोनी मुख्य मार्ग पर हारुन बिल्डिंग मैटीरियल से एसके मेडिकल स्टोर तक सड़क का उच्चीकरण
- वार्ड 35 की गुप्ता कालोनी में नवीन सब्जी मंडी गेट से जेके टायर हाउस तक नाली, सीसी द्वारा सड़क निर्माण और हरियाली वाला डिवाइडर निर्माण
- माधवपुरम सेक्टर तीन में ए-139 सलीम के मकान से शरीफ ठेकेदार के मकान तक और 2सी राजीव के मकान से ओम कंफेक्शनरी तक सड़क निर्माण
- एल ब्लॉक शास्त्री नगर में डीएवी स्कूल के चारों तरफ की सड़क
- इंदिरा कॉलोनी में वत्स मेडिकल स्टोर से पाइप फैक्ट्ररी तक नाली व सड़क निर्माण
- इंदिरा चौक से बुढ़ाना गेट होते हुए खैरनगर चौराहा तक सड़क निर्माण
- काजीपुर में गुर्जर चौक से खेडे़ वाले मंदिर तक सड़क निर्माण
- वार्ड 22 गगन विहार में रोहटा रोड से मंदिर तक, पार्षद के मकान के सामने की क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण
- फाजलपुर में हरिप्रसाद के मकान से जयचंद एवं पाल धर्मशाला से आंबेडकर भवन तक सड़क निर्माण
इन पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण
- शास्त्री नगर डी ब्लॉक में महाराणा प्रताप पार्क
- मयूर विहार में पुनीत रस्तोगी के मकान के सामने वाला पार्क
- वार्ड 14 में लख्मी विहार स्थित पार्क
- जागृति विहार में मकान नंबर 121 के सामने वाला पार्क
- पल्लवपुरम में हरिकिशन पार्क
- जाग्रति विहार सेक्टर दो में आबूनाला पटरी पर ग्रीन बेल्ट
यहां सुचारु होगी जलापूर्ति
- जयभीम नगर की उत्तराखंड कॉलोनी में नलकूप और पानी की पाइप लाइन
- खड़ौली में जलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन
- टीपी नगर बेरीपुरा स्थित नलकूप रिबोर
- गंगानगर पी पॉकेट स्थित नलकूप से जलाशय भरने वाली पाइप लाइन
- सोफीपुर में 110 एमएम डाया की पाइप लाइन डालने का कार्य
- घोसीपुर में पीवीसी पाइप लाइन
- वार्ड 85 की जाकिर कालोनी में 510 मीटर पाइप लाइन
- वार्ड 86 की जाकिर कालोनी में 600 मीटर पाइप लाइन
ये होंगे सीवर के कार्य
- बच्चा पार्क से हापुड़ रोड तक चोक सीवर लाइन की सफाई, मरम्मत और मैनहोल का कार्य
- जैदी फार्म से कौमी एकता मार्ग पर सीवर लाइन पर मैनहोल निर्माण
- आबू नाला द्वितीय और ओडियन नाले पर बायोरेमिडिएशन सिस्टम एवं प्लांट की स्थापना
----
- 20 खत्तों की बाउंड्री, फ्लोर का निर्माण व व्यू कटर की व्यवस्था
- 25 सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों का रख-रखाव
- सरस्वती लोक कॉलोनी के पास नए वाहन डिपो का निर्माण
- सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण
इन वाहनों की होगी खरीद
- रोबोट एवं बॉबकैट- पांच
- आरसी कॉम्पेक्टर ट्रक -पांच
- डीपी कॉम्पेक्टर ट्रक- तीन
- आरसी बिन्स - 100
- डीपी बिन्स - 50
- टाटा एस गाड़ी - 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें