फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में मुजफ्फरनगर का लाल शहीद, परिवार में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 29 Aug 2020 12:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रशांत शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी प्रशांत शर्मा शुक्रवार देर रात पुलवामा में हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। उधर, शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने भी शहीद के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन

 
बताया गया कि मूल रूप से जनपद बागपत के गांव बिजरौल निवासी सेना से रिटायर्ड सूबेदार शीशपाल शर्मा करीब दस साल से मुजफ्फरनगर शहर के बुढ़ाना मोड़ पर रहने लगे थे। उनका बड़ा बेटा प्रशांत शर्मा वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुआ था। करीब छह माह पूर्व प्रशांत की ड्यूटी पुलवामा में लगी थी। सेना मुख्यालय से परिजनों को दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात पुलवामा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रशांत शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने खेला जाट कार्ड, पश्चिमी यूपी की राजनीति को लेकर पढ़िए पूरा अपडेट
विज्ञापन


बताया गया मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। वहीं प्रशांत को तीन गोलियां लगीं। प्रशांत की शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रशांत की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार शहीद प्रशांत का पार्थिव शरीर आज रात 11 बजे पुलवामा से मेरठ लाया जाएगा, जहां सभी औपचारिकताएं पूरी कर सुबह सात बजे पार्थिव शरीर बुढ़ाना मोड़ स्थित आवास पर लाया जाएगा। शहीद का अंतिम संस्कार कहां होगा, इसकी जानकारी फिलहाल परिजन देने की स्थिति में नहीं हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें