फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फेरबदल : एसएसपी अजय साहनी का जौनपुर हुआ ट्रांसफर, प्रभाकर चौधरी होंगे मेरठ के नए एसएसपी

Tue, 15 Jun 2021 02:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अजय कुमार साहनी एसपी जौनपुर, राजकरण नैयर डीजीपी मुख्यालय, प्रभाकर चौधरी एसएसपी मेरठ बनाया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में नौ आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। मेरठ के वर्तमान एसएसपी अजय साहनी का ट्रांसफर जौनपुर कर दिया गया है। वहीं मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी अब मेरठ के एसएसपी होंगे। सांप्रदायिक बवाल के बाद  अजय साहनी की मेरठ में पोस्टिंग हुई थी। नए पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी इससे पहले बिजनौर में भी एसपी रहे हैं। 
विज्ञापन


जिन नौ आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं ये इस प्रकार हैं -
अजय कुमार साहनी एसपी जौनपुर, राजकरण नैयर डीजीपी मुख्यालय, प्रभाकर चौधरी एसएसपी मेरठ, पवन कुमार एसपी मुरादाबाद, पूनम एसपी अमरोहा अभिनंदन, एसपी बांदा सुनीति डी॰जी॰पी॰ मुख्यालय से संबद्ध, राधेश्याम एसपी कौशांबी,सिद्धार्थ शंकर मीणा एसपी रेलवे प्रयागराज बनाया गया है।

दो साल मेरठ के एसएसपी रहे अजय साहनी  
30 जून 2019 को युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली ने मेरठ में जुलूस निकाला था। जिसको लेकर मेरठ पुलिस की किरकिरी हुई थी। इस मामले एसएसपी नितिन तिवारी और आईजी रामकुमार को हटाया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी अजय साहनी की दो जुलाई 2019 को मेरठ में पोस्टिंग हुई थी। अजय साहनी ने मेरठ की कमान संभालते ही बदर अली पर पांच हजार का इनाम किया और फिर उसे गिरफ्तार कराकर जेल भेजा। 

दो साल के कार्यकाल में अजय साहनी ने रोहित सांडू के दो साथियों समेत कई बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर किया। 20 दिसंबर 2019 को सीएए के विरोध में मेरठ में हिंसा हुई। जिसमें पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाकर रखी। उन्होंने मेरठ में लंबी पारी खेली है। उनसे पहले ओंकार सिंह का कार्यकाल (डेढ़ साल का) ही ज्यादा था। अजय साहनी को एसपी जौनपुर बनाया गया है। 

इनकी बढ़ सकती मुश्किलें 
इंस्पेक्टर कोतवाली आशुतोष कुमार, एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल दरोगा दिनेश चंद समेत कई दरोगा और सिपाहियों के दूसरे जनपदों में ट्रांसफर हुआ है। जिनको रिलीव करने के लिये एडीजी और आईजी चिट्ठी भी भेज चुके है। एसएसपी के हटने के बाद अब इनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। इसको लेकर पुलिस महकमे में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें