मेरठ कैंट बोर्ड के पूर्व सीईओ नवेंद्र नाथ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप माल रोड पर शुक्रवार को पोस्टर चिपकाए गए। बताया गया कि पूर्व कैंड बोर्ड सीईओ प्रमोशन होने के बावजूद बंगला खाली करने को तैयार नहीं हैं।
मेरठ कैंट बोर्ड के पूर्व सीईओ नवेंद्र नाथ प्रमोशन होने के बावजूद भी अभी मेरठ में ही जमे हुए हैं। उन्होंने कैंट बोर्ड के सीईओ का चार्ज तो छोड़ दिया है लेकिन बंगला खाली करने के लिए तैयार नहीं है। जहां कैंट बोर्ड के कर्मचारियों ने सीईओ नवेंद्र नाथ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हुए हैं। वहीं शुक्रवार को माल रोड पर इनके बंगले के बाहर और आसपास अज्ञात लोगों ने इनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जगह-जगह पोस्टर चिपका दिए।
विज्ञापन
सभी पोस्टर किसी प्रिंटिंग प्रेस पर छपवाने के बजाय प्रिंट आउट निकाले गए हैं। पोस्टर चिपकाने वाले व्यक्ति ने नवेंद्र नाथ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के साथ-साथ इनकी जांच कराने की भी मांग की है।
छावनी क्षेत्र में इस प्रकार से पोस्ट चिपकाए जाने और जगह-जगह फेंके जाने के मामले को लेकर आर्मी इंटेलिजेंस भी हरकत में आ गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले पर आर्मी इंटेलिजेंस बड़ा निर्णय ले सकता है। उधर, नवेंद्र नाथ इन दिनों सुर्खियों में हैं।
सीईओ ज्योति कुमार आशियाना में और बंगले में जमे हैं नरेंद्र नाथ
कैंट बोर्ड के नए सीईओ ज्योति कुमार ने बुधवार को चार्ज संभाल लिया। बताया जा रहा है कि चार्ज लेने से पहले ही ज्योति कुमार का सामान मेरठ पहुंच गया था। लेकिन उनका सामान अभी उनके बंगले में उचित स्थान नहीं ले पाया है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि सीईओ ज्योति कुमार के घर का सामान बंगले के गैराज में रखा हुआ है और वह परिवार सहित आशियाना में रह रहे हैं। पूर्व सीईओ नवेद्र नाथ द्वारा बंगला ने छोड़े जाने का मामला भी इन दिनों सुर्खियों में है। वजह जो भी हो लेकिन यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।