फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टेबल माइक्रो सोलर पंप किसानों को भेंट किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टेबल माइक्रो सोलर पंप किसानों को भेंट किए
विज्ञापन

रोहटा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व बागपत से भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने शनिवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए देश के पहले पोर्टेबल माइक्रो सोलर पंप भेंट किए। उन्होंने पूठखास गांव में 40 लाख रुपये की लागत से बनी मंडी समिति का भी उद्घाटन किया।
गांव पूठखास के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सत्यपाल सिंह ने करीब 36 लाख रुपये की लागत से आईआईटी उड़ीसा व आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए स्वचालित सोलर पंप जटपुरा, डूंगर पूठखास, बाड़म के किसानों को भेंट किए। इन सोलर पंप से पानी निकालने का काम आसानी से किया जा सकता है। यह सूरज की रोशनी से काम करते हैं। यह पंप देश में सबसे पहले बागपत लोकसभा क्षेत्र के सिवालखास के लोगों को मिले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान हितों के लिए तीनों कानूनों का गठन किया है। कुछ दल अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसानों को गुमराह कर रहे हैं। आने वाले पंचायत चुनाव में बाहरी लोगों को गांवों में न घुसने दें।
क्षेत्रीय विधायक चौधरी जितेंद्र सतवाई ने कहा कि बागपत सांसद ने क्षेत्र में बडे़ स्तर पर विकास कार्य कराए हैं। कई बार लोकसभा क्षेत्र में रोजगार मेला लगवाया। संचालन सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा ने किया।
विज्ञापन

मिर्जापुर में स्वागत किया
रोहटा। गांव मिर्जापुर में ग्रामीणों ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व विधायक जितेंद्र सतवाई का फूलमाला से स्वागत किया। इस मौके पर अंकुर कलंजरी डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक, मुकेश शास्त्री, बोबी पेपला, पंकज पूठ, डॉ. प्रदीप, सोनू नारंगपुर, मोहन गुर्जर, सत्यपाल शर्मा, नवाब लखवाया आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें