फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो की टीम ने अवैध मिट्टी खनन रुकवाया, शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर भेजी थी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानूनगो की टीम ने अवैध मिट्टी खनन रुकवाया, शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर भेजी थी टीम
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के अझौता-इकलौता मार्ग पर खेत में चल रहे मिट्टी के अवैध खनन कानूनगो के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रुकवा दिया। मिट्टी खनन अनुमति एक माह पूर्व खत्म होने के बावजूद यहां खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन

अझौता गांव के जंगल में इकलौता मार्ग पर एक खेत में मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने जांच के लिए कानूनगो अशोक कुमार व लेखपाल किरणपाल के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजी। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो टीम को खनन होता मिला। खनन करने वाले व्यक्ति ने जांच टीम को खनन का अनुमति पत्र दिखाया। जिसमें 23 नवंबर से 22 दिसंबर 2020 तक के लिए सुरेंद्र, हरेंद्र, विरेंद्र, जगमाल, नत्थू सिंह निवासी इकलौता के नाम से अनुमति दी गई थी। टीम ने अनुमति नहीं होने तक खनन कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। टीम भेजकर खनन कार्य रुकवा दिया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें