फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचा हड़कंप : मेरठ के लिसाड़ी गेट में तीन बच्चों के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, आधे घंटे बाद मां के साथ पहुंचे चौकी

Mon, 31 May 2021 11:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो जाकिर ने डायल 112 पर बच्चों के अपहरण की सूचना दे दी। एक साथ तीन बच्चों के अपहरण की सूचना पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया
विज्ञापन
meerut news, kids - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र  निवासी युवक ने डायल-112 पर अपने तीन बच्चों के अपहरण की सूचना देकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा दिया। बच्चों के अपहरण होने की सूचना पर शहर पुलिस के वायरलेस सेट गूंजने लगे थोड़ी देर बाद एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर चौकी पहुची और पुलिस कर्मियों को पति-पत्नी के विवाद के चलते अपने तीनो बच्चों को ले जाने की बात बताई तब कही जाकर पुलिस कर्मियों की जान में जान आई।

विज्ञापन


सोमवार को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र मजीदनगर निवासी जाकिर पुत्र अलीहसन की शादी 11 वर्ष पूर्व राशिदा निवासी ग्राम भादरपुर मुजफ्फरनगर नगर के साथ हुई थी। इस दौरान राशिद आने 3 बच्चों खुशी 9 वर्ष अरमान 7 वर्ष और अरहान 4 वर्ष को जन्म दिया था।  

तीन वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद के चलते राशिदा ने मुजफ्फरनगर महिला थाने से जाकिर व उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज एक्ट में मुकदमा कायम करा दिया था। इस दौरान जाकिर ने मामले में अपनी व परिवार के लोगों की जमानत करा ली थी। इस दौरान तीनों बच्चे मजीदनगर में अपने पिता जाकिर के साथ रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाकिर ने बताया कि सोमवार शाम को उसके तीनों बच्चे श्याम नगर रोड स्थित दुकान से खाने का सामान लेने गए थे। इसी दौरान राशिदा ने तीनों बच्चों को देख लिया और अपने साथ लेकर चली गई। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो जाकिर ने डायल-112 पर बच्चों के अपहरण की सूचना दे दी। एक साथ तीन बच्चों के अपहरण की सूचना पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और वायरलेस सेट पर अपहरणकर्ता की सूचना फ्लैश होने लगी।

पुलिसकर्मियों ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र की घेराबंदी कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। करीब आधा घंटे बाद महिला राशिदा तीनों बच्चों को लेकर श्यामनगर स्थित पिल्लोखडी चौकी पहुंची। और पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए बच्चों को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी।

बच्चों के मिलने पर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।  तीनों बच्चों वह महिला को लेकर पुलिसकर्मी थाना पहुंचे जहां महिला व बच्चों के बयान लेने के बाद बच्चों को राशिदा के साथ भेज दिया। इस दौरान बच्चों का पिता राशिद रोने लगा और पुलिसकर्मियों से बच्चे दिलाने की गुहार लगाने लगा।

इस दौरान सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया की 3 बच्चों के अपहरण की सूचना डायल 112 पर दी गई थी। काफी तलाश करने के बाद खुद बच्चों की मां बच्चों को लेकर पुलिस के पास पहुंच गई थी।

अपरहण जैसा कोई मामला नहीं मिला है पति पत्नी के विवाद के चलते बच्चे अपनी मां के साथ चले गए थे। तीनों बच्चों को बयान लेने के बाद उनकी मां के साथ भेज दिया गया है। सीओ का कहना है कि बच्चों के पिता ने दूसरी शादी की हुई है और बच्चे अपनी दूसरी मां पर उत्पीड़न का भी आरोप लगा रहे थे जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें