फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : इनामी बदमाशों को दबोचेंगी पुलिस की 21 विशेष टीमें, तेज-तर्रार पुलिसकर्मियों को किया जा रहा शामिल  

Mon, 31 May 2021 11:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बदमाश को लेकर जाती पुलिस -file photo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर जिले में इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से ज्यादा समय दूर नहीं रह पाएंगे। इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। टीम में तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाएगा। टीम लीडर निरीक्षक व उपनिरीक्षक को बनाया जाएगा। इसके अलावा हेडकांस्टेबल भी शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन


पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक वर्तमान में करीब 36 इनामी बदमाश फरार चल रहे हैं। जनपद में 21 थाने और सीओ के छह सर्किल हैं। अब प्रत्येक थाना स्तर पर इनामी बदमाशों को पकड़ने की कवायद तेज की जाएगी। इसी वजह से प्रत्येक थाना स्तर पर स्पेशल टीमों का गठन होगा। इनमें उन पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने बीते छह माह में अपराधियों को पकड़ने में अच्छा काम किया है।
विज्ञापन

प्रत्येक थाना स्तर पर गठित होने वाली टीम का लीडर निरीक्षक व थाने का ही उपनिरीक्षक रहेगा। इसके अलावा तेज तर्रार चार से पांच कांस्टेबलों को शामिल किया जाएगा। इसको लेकर एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा, एसपी सिटी राजेश कुमार और एसपी देहात अतुल शर्मा इन टीमों में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों का चयन करेंगे।

सीओ स्तर से उच्चाधिकारियों को पुलिसकर्मियों को रिकार्ड देेखने के नाम दिए जाएंगे। इसके बाद दो सप्ताह के अंदर सभी टीमों को गठन कर इनामी अपराधी को पकड़ने का टास्क भी दिया जाएगा। बेहतरीन काम करने वाले टीमों को पुरस्कार भी मिलेगा। 

इनामी अपराधियों को पकड़ने की कवायद तेज होगी। थाना स्तर पर तो अभियान चल ही रहे है। अब टीमों का भी विशेष गठन किया जा रहा है। इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से ज्यादा समय तक बाहर नहीं रह पाएंगे। -डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें