फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला की सील कोठी के ताले टूटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला की सील कोठी के ताले टूटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। हाजी गल्ला और इकबाल कबाड़ी की सील कोठी के ताले टूटने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। एएसपी टीम के साथ ताले चेक करने के लिए पटेल नगर पहुंचे। सभी कुछ सही पाए जाने के बाद एएसपी लौट गए।
विज्ञापन

हाजी गल्ला, इकबाल कबाड़ी समेत कई कबाड़ियों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। डीएम के आदेश पर अवैध रूप से धन अर्जित करके बनाई गई संपत्ति को कुर्क किया गया था। सदर बाजार पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि पटेल नगर मेें इकबाल कबाड़ी और हाजी गल्ला के मकान के ताले टूट गए हैं और घर के अंदर लोग घुस गए हैं। एएसपी ने सदर बाजार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन सबकुछ सही मिला। एएसपी कैंट सूरज राय का कहना था कि कोठी की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें