फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मकान बिकाऊ के पोस्टर हटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हटवाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर में असामाजिक तत्वों से परेशान होकर घर पर चिपकाए गए मकान बिकाऊ के पोस्टर सोमवार को पुलिस ने हटवा दिए। लोगों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन

नशे के अनैतिक कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ढबाई नगर गली नंबर 10 में लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए थे। उनका आरोप था कि पुलिस की शह पर उनके क्षेत्र में नशे का कारोबार पनप रहा है। सोमवार को नौचंदी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ढबाई नगर पहुंचे और लोगों से बात की। लोगों का आरोप था कि एक महिला व उसकी बेटी नशे का कारोबार कर रही है। इंस्पेक्टर ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं था। अब जानकारी मिली है, सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर के समझाने पर लोगों ने घर के बाहर लगे पोस्टर हटा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें