फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला को लेकर उसके गोदाम और घर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला को लेकर उसके गोदाम और घर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। हाजी गल्ला और उसके चारों बेटों को लालकुर्ती पुलिस ने पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड पर लिया। दिन भर थाने में पूछताछ की गई। शाम को सोतीगंज में गल्ला के गोदाम और घर जाकर जांच की। सोमवार को पूछताछ के बाद पुलिस गल्ला और उसके बेटों को जेल भेज देगी।
हाजी गल्ला और उसके बेटे अलीम, बिलाल, इलाल, फुरकान को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर ले लिया था। रविवार शाम को पुलिस आरोपियों को लेकर सबसे पहले गल्ला के सोतीगंज स्थित गोदाम पर पहुंची। इसके बाद सोतीगंज स्थित घर पर पहुंची। गल्ला सेे उसकी संपत्ति और बेनामी संपत्ति, कहां-कहां वाहन काटे, गैंग में कौन-कौन शामिल है, आदि के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि गल्ला ने पहले तो गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो अपने कुछ जानकारी दी। गल्ला की तबियत कुछ दिन पहले कोर्ट में पेशी के दौरान बिगड़ गई थी। इसी लिए पुलिस ने एंबुलेंस और डॉक्टर को अपने साथ रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें