फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: साइबर अपराध पर शिकंजा कसने में पुलिस नाकाम, यहां रोजाना सामने आ रहे आधा दर्जन केस

Tue, 24 Aug 2021 07:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ दौरे के समय डीजीपी मुकुल गोयल ने भी कहा था कि साइबर अपराध पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। उन्होंने जिले के कप्तानों को निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में तमाम दावों के बावजूद पुलिस साइबर अपराध पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है। रोजाना पांच से छह लोगों से साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस का मानना है कि साइबर ठगी के मामलों में लोगों को जागरूक रहने की जरूरत ज्यादा है। इसलिए पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। मेरठ दौरे के समय डीजीपी मुकुल गोयल ने भी कहा था कि साइबर अपराध पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। उन्होंने जिले के कप्तानों को निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे। मेरठ पुलिस ने जिले का रिकॉर्ड खंगाला तो रोजाना पांच-छह लोगों से साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं।
साइबर अपराधी नए तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए साइबर अपराधियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम हो रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी दावा करते है कि रोजाना ठगी के कुछ रुपयों को साइबर सेल वापस कराती है, लेकिन अधिकतर साइबर अपराधी हत्थे नहीं चढ़ते।
विज्ञापन


जागरूकता से रुकेगा 80 फीसदी साइबर अपराध
एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिये आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इससे 80 फीसदी साइबर अपराध रुक सकता है। इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिये पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शहर के लोगों को साइबर अपराध की घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों के पोस्टर और पंफलेट दिए जाएंगे। विशेषज्ञों को बुलाकर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें