कबाड़ियों को चेताया, सोतीगंज में गाड़ी कटान हुआ तो खैर नहीं
मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। मंगलवार रात पुलिस ने कई शातिर कबाड़ियोेंकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह गायब मिले। दिन में पुलिस ने अन्य कबाड़ियों के साथ मीटिंग की और चेताया कि अगर गाड़ी कटान किया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस का यह भी भी इनपुट मिला है कि सोतीगंज के शातिर कबाड़ी दूसरी जगह चोरी के वाहन ज्यादा काट रहे हैं।
कांवड़ यात्रा और बकरीद पर सुरक्षा के इंतजाम मद्देनजर पुलिस ने कबाड़ियाें से बात मीटिंग की है। पुलिस ने दोनों त्योहार पर लोगों से सौहार्द का परिचय देने का आह्वान किया। वहीं, पुलिस ने कहा कि सोतीगंज या फिर जनपद में किसी जगह पर वाहन काटा गया तो उनके खिलाफ अब पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने चेतावनी देते कबाड़ियों से कहा कि गाड़ी काटी तो कार्रवाई होगी।
स्थानीय लोगों से अपील है कि पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। कांवड़ यात्रा में किसी धर्म से संबंधित आपत्तिजनक बातें न करें। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। सोतीगंज के कबाड़ियों को भी चेतावनी दी गई है।