फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसड़ सुल्ताननगर के युवक को गाजियाबाद में चाकू से गोदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसड़ सुल्ताननगर के युवक को गाजियाबाद में चाकू से गोदा, मौत
विज्ञापन

सरूरपुर। उधारी के पैसे मांगने गए गाजियाबाद गए गांव जसड़ निवासी युवक को चाकू से गोदकर घायल कर दिया गया। गंभीर अवस्था में उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने दंपती के खिलाफ गाजियाबाद के विजय नगर थाने में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही है।
मुजफ्फरनगर के गांव महलकी निवासी अंकित पुत्र राजेश हाल निवासी राहुल विहार थाना विजय नगर गाजियाबाद की सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में रिश्तेदारी है। अंकित की जसड़ में निवासी कपिल पुत्र गिरधारी से दोस्ती हो गई। अंकित ने नई गाड़ी खरीदने के लिए कपिल से काफी समय पहले 80 हजार रुपये बतौर उधार लिए थे। काफी समय से अंकित रुपये देने में आनाकानी कर रहा था। 11 जुलाई को कपिल उधार दिए पैसे अंकित से लेने की बात कहकर घर से गया था। 13 जुलाई की रात अंकित ने कॉल कर परिजनों को बताया कि उसे शराब का नशा कराकर चाकू से मारने की फिराक में है। वह गाजियाबाद में रोड किनारे पड़ा है। उसने अपनी लोकेशन भी व्हाट्सएप पर भेजी। परिवार के तरुण व लुलकाम रात में गाजियाबाद पहुंचे।
विज्ञापन

तरुण ने देखा कि कपिल रोड पर लहूलुहान पड़ा था। जबकि पास ही अंकित भी पत्नी अनिता के साथ खड़ा था। जिन्होंने बताया कि उसे चोट लग गई है। परिजन उसे लेकर गांव लौट आए और सरधना स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीरावस्था में मोदीपुरम के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 13 जुलाई की देर रात कपिल की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह पल्लवपुरम थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पिता गिरधारी ने गाजियाबाद के विजय नगर थाने में हत्या की तहरीर दी है। आरोप लगाया कि कपिल की हत्या अंकित और उसकी पत्नी अनीता ने मिलकर की है। परिजनों ने बताया कि विजयनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें