फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से पंच महोत्सव शुरू: मेरठ में सुरक्षा कड़ी, नौ जोन 31 सेक्टर में बंटा शहर, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

Wed, 11 Nov 2020 12:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

9 जोन 31 सेक्टर 62 सब सेक्टरों में बांटा जिला 
01 कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी रहेगी मुस्तैद
27 क्यूआरटी, 220 दरोगा, 710 सिपाही होंगे तैनात 
 
विज्ञापन
meerut police, PAC - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल से पंच महोत्सव (धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन, भैया दूज) शुरू हो जाएगा। इससे पहले ही बाजार सज चुके हैं और भीड़ भी बढ़ चुकी है। एसएसपी मेरठ, अजय साहनी का कहना है कि इस त्योहारी महोत्सव पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में एक कंपनी आरएएफ तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिले को 9 जोन, 31 सेक्टर व 62 सब सेक्टरों में बांटा गया है। जोन के प्रभारी सीओ रहेंगे। तीन कंपनी पीएसी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेगी। 27 क्यूआरटी के अलावा 220 सब इंस्पेक्टर और 710 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। भैयादूज तक यही सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। सभी सीओ व थाना प्रभारियों को देर रात तक मुख्य बाजारों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया विभाग भी अलर्ट है। 
विज्ञापन


चेकिंग अभियान चला
मंगलवार को बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ और जीआरपी को भी अलर्ट किया गया है। एसएसपी ने कहा कि बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें