फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। भैंसाली बस अड्डे के सामने मंगलवार सुबह स्कूटी सवार छात्रा अक्सा की मौत के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि दो बसों को देखकर हड़बड़ाहट से अक्सा स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि हृदय गति रुकने से भी मौत हो सकती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूल रुप से नंगलाताशी और वर्तमान में ब्रह्मपुरी के ईडन गार्डन काॅलोनी में रहने वाले आसिफ कलेक्ट्रेट में कार्यरत हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी अक्सा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन में कक्षा 11 में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह वह स्कूटी से जा रही थी। करीब 7.30 बजे वह भैंसाली बस अड्डे के पास पहुंची। इस दौरान वह बायीं ओर खड़ी टूरिस्ट बस के पास से निकल रही थी। इसी दौरान भैंसाली बस अड्डे के गेट नंबर दो से तेजी से रोडवेज बस बाहर आई। दोनों बसों के बीच में आने से अक्सा घबरा गई। बताया जा रहा है घबराहट में वह सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि परिजनों से तहरीर मांगी गई है। परिजनों का कहना है कि हृदय गति रुकने से भी मौत हो सकती है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें