मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को हकीमुद्दीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में करन क्रिकेट एकेडमी और एनए स्पोर्ट्स के बीच मैच हुआ। इसमें करन क्रिकेट एकेडमी की टीम 165 रन से विजयी रही।करन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 4 विकेट खोकर 243 रन बनाए। इसमें अंकुर ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। कृष्णा ने 69 रन बनाए। गेंदबाजी में वाशु और आरव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनए स्पोर्ट्स की टीम 78 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में कृष्णा ने 6 व पार्थ ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच नदीम ने विजेता टीम को सम्मानित किया।