फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कार लूटने के इरादे से की गई थी चालक की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Fri, 04 Dec 2020 07:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में झिंझाना के गागोर में मिल रोड पर चालक की हत्या कार लूटने के इरादे से की गई थी। पुलिस ने केस का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा और हत्या में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार चल रहे है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि दो दिन पहले बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक व्यक्ति का गोली लगा शव गागोर के निकट मिल रोड पर ईंख के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा निवासी मोहल्ला ब्राहमणान झिंझाना के रूप में हुई। मृतक के भाई रामकुमार ने थाना झिंझाना पर प्रदीप उर्फ टीनू निवासी गांव दरगाहपुर और रोहित निवासी गांव ताना उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार रात को पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपी निरंकार निवासी गांव दरगाहपुर, दीपक उर्फ लीला निवासी गांव जिवाना थाना बिनौली जनपद बागपत और रोहित निवासी गांव ताना थाना गढ़ीपुख्ता को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और हत्या में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: लाशों को देख कांप गई लोगों की रूह, मासूम बच्चों की मौत से मचा कोहराम, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक, आरोपी रोहित ने पूछताछ में बताया कि एक दिसंबर की रात को उसने, प्रदीप उर्फ टीनू, दीपक उर्फ लीला और सचिन उर्फ जोंटी निवासी दरगाहपुर ने कार लूटने के इरादे से चालक राजकुमार की गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपी निरंकार ने अपनी कार से उन्हें लेकर गया था। घटना के दौरान कार खेत में फंस गई थी, जिसे वे बाहर नहीं निकाल पाए और मौके से फरार हो गए थे। इस हत्याकांड में अभी दो आरोपी प्रदीप उर्फ टीनू और सचिन उर्फ जोंटी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। गिरफ्तार दीपक उर्फ लीला पर बागपत और छपरौली थाने पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें