पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट ने इन गाड़ियों की जांच के बाद बताया कि इनके इंजन और चेसिस नंबर बदले हुए हैं। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ फिर से इकबाल की कोठी पर पहुंच गई, जहां से दो थार गाड़ी व एक आई-20 मिली। एक्सपर्ट ने जांच के बाद तीनों गाड़ियों को चोरी का बताया। पुलिस ने तीनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर इकबाल के सोतीगंज स्थित गोदाम पर छापा मारा, जहां से 55 गाड़ियों के इंजन बरामद हुए।