फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात बद्दो के आलीशान मकान में छिपे थे कई बड़े राज, देखकर उड़े हर किसी के होश, तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2020 03:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
बेशकीमती फर्नीचर मिला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो के आलीशान मकान को कुर्क किया गया तो कई राज भी खुलकर सामने आ गए। बद्दो के मकान में बेशकीमती फर्नीचर के अलावा विदेशी सामान भी मिला है। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 9
बेशकीमती फर्नीचर मिला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बदन सिंह बददो के आवास पर पहुंचते ही माइक से मुनादी की और फिर कुख्यात के घर की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 9
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कई थानों की पुलिस ढोल-नगाड़ों के पंजाबीपुरा स्थित बद्दो के मकान पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बद्दो के मकान का अंदर का नजारा देखा तो हैरान रह गए। बद्दो के मकान में बेशकीमती फर्नीचर, किचन में बेशकीमती क्रॉकरी और विदेशी सामान भी मिला है।

4 of 9
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात बदन सिंह बददो के मकान के भीतर की शानो-शौकत देखकर पुलिस अधिकारी भी चौंक गए। वहीं बेडरूम में रखा डबल बेड और फर्नीचर भी बेशकीमती बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 9
बद्दो का मकान - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस को लाखों रुपये कीमत की एलईडी और अन्य समान भी घर के भीतर से मिला है। पुलिस ने सभी सामान को कुर्क कर लिया है। इस दौरान आईपीएस एएसपी कृष्ण बिश्नोई और ब्रह्मपुरी सीओ अमित कुमार राय समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 9
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अधिकारियों ने पूरे मकान को खंगाला और उसके बाद घर के सभी सामान को जब्त कर लिया। बताया गया कि बद्दो के मकान में काफी सामान था, जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

7 of 9
कुख्यात बदन सिंब बद्दो का मकान - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात बदन सिंह बद्दो ने शराब की तस्करी और जमीनों पर अवैध कब्जे करके के करोड़ों की अकूत संपत्ति अर्जित की है।

8 of 9
कार्रवाई करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मुकुट महल होटल से फरार हो गया था। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

9 of 9
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि बद्दो की तलाश और कार्रवाई के लिए एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को लगाया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें