फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस का गजब खेल: सिफारिश आई तो बेगुनाह पर दर्ज कर दिया मुकदमा

Mon, 22 Nov 2021 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अभिषेक यादव, एसएसपी मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दुर्घटना से जुड़े एक मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को बचाने के लिए एक दूसरे ट्रक को पकड़कर थाने में खड़ा कर लिया। हादसे में घायल हुए नरेन्द्र ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक का नंबर नोट कर बाहर झांकते ड्राइवर का चेहरा देख लिया था जिस वजह से पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन

बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज निवासी नरेंद्र बृहस्पतिवार को टिकोला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मिल जा रहे थे। उनके साथ मीरपुर तखावली निवासी सुमित भी बैठा था। शुगर मिल के पास अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। गन्ने के नीचे दबकर सुमित की मौत हो गई, जबकि नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

हादसे के बाद पुलिस ने दो ट्रकों को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर लिया। हादसे के बाद रामराज थाना प्रभारी के फोन घनघनाने लगी। आरोपी ट्रक चालक को बचाए जाने की सिफारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन

 

आरोप है कि रामराज पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को बचाने के लिए हादसे से आधा घंटे पहले निकला एक ट्रक पकड़ लिया और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो एसपी देहात से मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक यादव, एसएसपी मुजफ्फरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें