मेरठ के कंकरखेड़ा में कार लूटने के बाद दरोगा मुन्नेश सिंह कसाना (49) को गोली मारने वाले तीन बदमाशों का 72 घंटे बाद भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।
कंकरखेड़ा में सोमवार देर रात तीन बदमाशों ने जिटौली कट के पास एक मंडप के बाहर से पिस्टल के दम पर सेंट्रो कार लूट ली थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कार लूटकर फरार हो गए थे। कार में जीपीएस लगा होने की वजह से पीड़ित की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।