फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास पथराव, सांप्रदायिक तनाव

Sat, 17 Sep 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शास्त्रीनगर के ब्लॉक पुलिस चौकी के पास शुक्रवार शाम सांप्रदायिक तनाव हो गया। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ा। एक पक्ष ने छेड़खानी और दूसरे पक्ष ने क्रिकेट खेलने का विवाद बताया है।
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र के प्रवेश विहार के पास खाली मैदान में युवक अक्सर क्रिकेट खेलते हैं। शुक्रवार को ढवाईनगर नौचंदी के एक समुदाय के युवक भी क्रिकेट खेलने गए। क्रिकेट खेलने के दौरान दोनों पक्ष के युवकों में कहासुनी और मारपीट हो गई। पुलिस के मुताबिक दूसरे समुदाय के युवक वहां से भागते हुए पीवीएस मॉल के पास के ब्लॉक पुलिस चौकी पर पहुंचे। आरोप है कि चौकी के पास ढवाईनगर के युवकों ने एक छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। इस पर आधा दर्जन लोगों ने दूसरे समुदाय के युवकों की पिटाई कर दी। युवकों ने फोन कर दर्जनों लोगों को वहां पर बुला लिया। जिसके बाद दोनों समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पर मेडिकल, नौचंदी, लिसाड़ी गेट समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को भगाया।

पुलिस की लापरवाही से बढ़ा मामला
शुरुआत में दोनों समुदाय के लोगों में के ब्लॉक पुलिस चौकी के पास मामूली मारपीट हुई थी। इसकी सूचना पर मेडिकल थाने की फैंटम पहुंची थी। सिपाहियों ने मामले को नौचंदी थानाक्षेत्र का बताया और लौट गई। उसके बाद दूसरे समुदाय के दर्जनों लोग वहां पहुंचे थे। जिसके बाद मारपीट और पथराव हुआ।
विज्ञापन


लाठीचार्ज हुआ, तब हटी भीड़
पुलिस ने बताया कि दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर जबरदस्त हंगामा कर रहे थे। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद भीड़ वहां से हट गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें