फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पुलिस ने टोल पर पकड़ी मांस से लदी पिकअप, जांच के लिए भेजा लैब

Mon, 02 Aug 2021 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई और पिकअप से बरामद मांस को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। थाना प्रभारी बृजेश चौहान का कहना है कि मांस की पुष्टि के लिए पशु चिकित्सक ने सैंपल लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला में पुलिस ने रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर मुजफ्फरनगर से हापुड़ मांस लेकर जा रही एक पिकअप को पकड़ लिया। मांस हापुड़ निवासी एक व्यक्ति के यहां जा रहा था। वहीं, पशु चिकित्सक ने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए है।
विज्ञापन


दौराला पुलिस को रविवार दोपहर मुखबिर ने सूचना दी कि बघरा मुजफ्फरनगर से एक पिकअप में गौमांस जा रहा है। जिस पर पुलिस ने टोल पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। टोल पर एक पिकअप के पहुंचने पर पुलिस ने उसे रोक लिया। 

पुलिस ने हापुड़ निवासी चालक हरेंद्र को हिरासत में  ले लिया। गाड़ी के तलाशी के दौरान गाड़ी में मांस निकला। इस पर पुलिस ने पशु चिकित्सक डॉ. देश दीपक को मौके पर बुलाया। चिकित्सक ने मांस की जांच की, लेकिन गौमांस की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके लिए उन्होंने मांस के कुछ सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई और पिकअप से बरामद मांस को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। थाना प्रभारी बृजेश चौहान का कहना है कि मांस की पुष्टि के लिए पशु चिकित्सक ने सैंपल लैब में भेजे हैं। चालक के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियिम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ में चालक ने बताया है कि मांस हापुड़ निवासी शेखर के यहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें